Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

अभिषेक और रुजिरा पर विशेष नजर के निर्देश

व्हाट्सऐप संदेश से मची खलबली

14 Apr 2026

अभिषेक और रुजिरा पर विशेष नजर के निर्देश

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े राज्य में सियासी पारा अपने चरम पर पहुँच गया है। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की जद्दोजहद के बीच अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसने तृणमूल और चुनाव आयोग को आमने-सामने ला दिया है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी की गाडिय़ों की तलाशी लेने के कथित निर्देशों ने बंगाल की राजनीति में उबाल ला दिया है। पार्टी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा बताते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विवाद की जड़ में एक कथित व्हाट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि भारत निर्वाचन आयोग ने पुलिस प्रशासन, चुनाव पर्यवेक्षकों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों को एक गुप्त निर्देश जारी किया है। इस वायरल संदेश में कथित तौर पर कहा गया है कि राज्य में स्वास्थ्य शिविरों के नाम पर बड़े पैमाने पर नकदी का लेनदेन और पैसों का हेरफेर किया जा रहा है। इसी इनपुट के आधार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छोड़कर टीएमसी के तमाम बड़े नेताओं और मंत्रियों के वाहनों की सघन तलाशी लेने को कहा गया है। 
हैरानी की बात यह है कि इस वायरल संदेश में अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी का नाम स्पष्ट रूप से लिखा गया है। निर्देश में कथित तौर पर अधिकारियों से कहा गया है कि इनके वाहनों की जांच में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। टीएमसी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया है कि यह कदम न केवल उनके नेताओं की छवि खराब करने के लिए उठाया गया है, बल्कि उनके चुनावी प्रचार और जनसंपर्क कार्यक्रमों में जानबूझकर बाधा डालने की एक सुनियोजित कोशिश है। तृणमूल कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम को एक गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया है। पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी संभावित हार को भांप चुकी है और अब संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर प्रतिशोध की राजनीति पर उतर आई है। टीएमसी नेताओं ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग एक स्वायत्त संस्था के रूप में कार्य करने के बजाय भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है। गौरतलब है कि चुनाव की घोषणा के बाद से ही बंगाल की कानून-व्यवस्था का जिम्मा पूरी तरह चुनाव आयोग के पास है। आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए पहले ही पुलिस और प्रशासन के शीर्ष स्तर पर कई फेरबदल किए हैं, जिन पर टीएमसी लगातार आपत्ति जताती रही है। हालांकि, इस ताज़ा विवाद और व्हाट्सऐप चैट के दावों पर चुनाव आयोग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या प्रतिक्रिया नहीं आई है। बहरहाल, मतदान की तारीखें नज़दीक आने के साथ ही इस तरह के आरोपों ने बंगाल के चुनावी समर को और अधिक उग्र और ध्रुवीकृत कर दिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक और रुजिरा पर विशेष नजर के निर्देश
व्हाट्सऐप संदेश से मची खलबली





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News